घर में घुसकर ताक में बैठे गब्बर ने किया वृद्धा का बलात्कार: आरोपी गिरफ्तार - KARERA NEWS

NEWS ROOM
करैरा।
खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से आ रही हैं जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला का बलात्कार का मामला प्रकाश में आया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी वृद्ध महिला के घर में छुपकर बैठा था और उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार करैरा के एक गांव में बीते रोज रात 10 बजे एक 70 वर्षीय वृद्धा माता की मुर्ति के दर्शन करके लौट रहीं थी। जहां युवक गब्बर प्रजापति उम्र 32 वृद्धा के घर में छुपकर बैठा हुआ था। वृद्धा के घर में प्रवेश करते ही युवक ने वृद्धा का मुहं दबाया और उसे घसीट कर आंगन में ले गया। जहां युवक ने वृद्धा का बलात्कार कर दिया।

जिसकी शिकायत वृद्धा ने थाना करैरा में की जहां थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिफ्तार कर लिया है। बता दे कि वृद्धा अपने घर में अकेली रहती है। जिसका फायदा आरोपी गब्बर ने उठाकर घटना को अंजाम दिया है।
G-W2F7VGPV5M