करैरा उपचुनाव: भाजपा में कलह शुरू, मंच पर बैठे सेठो के हाथ में चुनाव - KARERA NEWS

Bhopal Samachar
करैरा।
करैरा उपचुनाव इस समय रोचक मोड पर पहुंच चुका है। भाजपा कांग्रेस और बसपा के साथ निर्दलीय भी अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं,जहां टिकिट बंटाकन पर कांग्रेस में कलह शुरू हो गई थी,वही भाजपा में यह कलह दबी हुई हैं।

जैसा कि विदित हैं कि दलबदल के कारण यह प्रदेश को उपचुनाव झेलना पडा। करैरा से भाजपा के उम्मीदवार जसवंट जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया हैं खुलेतौर पर भाजपा में कलह नही दिखी लेकिन अंदर ही अंदर यह कलह सुलग रही हैं।

भाजपा यह चुनाव बिना मुददो को लेकर उतरी हैंं,लेकिन कांग्रेस ने अपनी विधानसभा का घोषणा पत्र जारी कर अपने नंबर बडाने का प्रयास किया हैं। करैरा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी दलबदलू हैं। इस कारण दलबदलु का यहां मुददा ही नही हैंं विकास की बात भाजपा के वरिष्ठ नेता कर रहे हैं लेकिन स्थानीय मुददे गायब हैं भाजपा स्थानीय मुददो पर बात नही कर रही है।

दोनो ही दलो में अपार भितरघात की संभावना दिखाई दे रही हैं। सूत्रो के माने तो करैरा विधानसभा सीट भाजपा को विजयी होना सिंधिया को ताकत देगी,लेकिन जो सिंधिया विरोधी कांग्रेसी हैं और भाजपाई हैं वे दम लगाकर कांग्रेस का काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा हैं कि भाजपा को हराने के लिए भाजपाईयो ने ही कमान हाथ में ले रखी हैं मंच पर बैठ रहे हैं ऐसे ही नेआतो ने भाजपा को हराने की कमान संभाल रखी हैं बताया जा रहा हैं कि भाजपा के ऐसे ही क्षेत्र के एक नेताजी ने कांग्रेस के प्रत्याशी का चुनाव फाईनेंस किया हैं।
G-W2F7VGPV5M