घर में घुस कर महिला को लगाई आग, चिकित्सालय मे उपचार जारी - Badarwas News

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाने के ग्राम रिजोदी से आ रही है जहां अज्ञात अरोपियो ने महिला के घर पर मिट्टी का तेल डालकर माचिस की तिली जला कर आग लगा दी। महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई। पीडित महिला को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नि बिष्णु केवट उम्र 19 निवासी ग्राम रिजौदी अपने मायके में घर पर ही थी। जहां कोई अज्ञात व्यक्ति ने घर में आकर सुनीता पर मिट्टी का तेल डाल कर माचिस की तिली से आग लगा कर फरार हो गया। आग लगने से सुनीता चिल्लाई जिसकी आवास सुनकर परिजन घर मे आए और उसे तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए।

जहां सुनीता की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया जहां सुनीता का उपचार जारी है। पुलिस ने महिला के ब्यान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 324, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M