सर्व ब्राहृमण समाज ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, व कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंजबिहारी चतुर्वेदी ने की। सर्वप्रथम माँ सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभार भ किया गया।

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तमकांत शर्मा ने अतिथियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल से स्वागत किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक पं.बाबूलाल शर्मा हाथीखाना का स्वागत जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, महावीर मुद्गल, अशोक कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, केबी चतुर्वेदी, राजेन्द्र पाण्डेय आदि ने स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तमकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन शिक्षकों के प्रति श्रृद्धा सुमन अर्पित करने का दिन है, शिक्षकों के मार्गदर्शन में राष्ट्र का निर्माण होता है। महेश शर्मा ने आदर्श शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया तथा आभार व्यक्त संतोष शर्मा ने किया।
G-W2F7VGPV5M