मंडियों के अस्तित्व एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों को लेकर 6वें दिन जारी है हड़ताल - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
कोलारस बैराड़ और शिवपुरी में में मंडियों के अस्तित्व को बचाने एवं मंडी अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों की सुरक्षा की मांग के लिए मंडी कोलारस और बैराड़ में में लगातार छटवें दिन भी हड़ताल जारी रही।

आज छटवें दिन मंडी बोर्ड पेंशनर संघ के संभागीय अध्यक्ष कालूराम लोधी एवं मंडी कोलारस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु मंडी कोलारस के प्रांगण में स्थित मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ एवं कर्मचारियों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही बैराड़ में कर्मचारी हडताल पर डटे हुए है।
G-W2F7VGPV5M