शिवपुरी में सहारा के मालिक सुब्रत राय सहित 6 पर 420 का मामला दर्ज, 184 लोगों से की है 3 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। आज सिटी कोतवाली शिवपुरी में सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय सहित 6 लोगो पर धोखाधड़ी का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। यह मामला शिवपुरी के 184 पीड़ितों की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है। पीड़ित लोगो ने शिकायत दर्ज कराई है कि सहारा कंपनी ने उनके पैसे कम समय में दुगना करने के नाम पर जमा कराए थे, बाद में समय सीमा पूरी होने के बाद भी उनका पैसा उनको वापस नही कराया गया। 

जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया में पैसा जमा करने वाले शिवपुरी शहर व जिले के कई लोग पिछले कई दिनो से पुलिस व प्रशासन को शिकायत दर्ज करा रहे थे, कि उनके लाखों रुपए इस कंपनी ने जमा करने के बाद तय सीमा के बाद भी वापस नही किए। इसी के चलते कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात शिवपुरी शहर में गायत्री कॉलोनी निवासी नरेन्द्र शर्मा की शिकायत पर सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय सहित टेरेटरी हेड बीके श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर रतन कुमार श्रीवास्तव, जूनियर मैनेजर देवेन्द्र सक्सेना, रीजनल मैनेजर माधव सिंह व शिवपुरी के शाखा प्रबंधक नदीम अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

इस मामले में शिकायत करने वाले लोग 184 है जिनका करीब 3 करोड़ से अधिक का बकाया सहारा इंडिया को देना है। सहारा प्रमुख के खिलाफ एफआईआर का मामला प्रदेश में संभबत: पहला है।
G-W2F7VGPV5M