खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 16 एवं 17 सितम्बर को शिवपुरी में - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 16 एवं 17 सितम्बर को शिवपुरी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 16 अगस्त को भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11.45 बजे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी आएंगी। दोपहर 12 बजे मानस भवन में आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में भाग लेंगी। अपराह्न 3 बजे शिवपुरी से पोहरी के लिए प्रस्थान करेंगी। अपराह्न 3.30 बजे पोहरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी।

रात्रि 06.30 पोहरी से टूरिस्ट विलेज शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। इसी प्रकार 17 सितम्बर को प्रात: 10 बजे शहर के विभिन्न मार्गों का भूमिपूजन, प्रात: 11 बजे टूरिस्ट विलेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2 बजे करैरा के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 02.45 बजे करैरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 4.15 बजे करैरा से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगी।
G-W2F7VGPV5M