पूर्व सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह से होगी 1 लाख की वसूली - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आ रही है। जहां शिवपुरी जिला चिकित्सालय के पूर्व सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह पर रिकवरी निकली है। उन्हें शासन को अब 1 लाख रूपए की राशि बापिस देनी होगी। जिसके चलते उन्हें एक पत्र भी जारी किया गया है। इस पत्र के जबाव के साथ उन्हें यह राशि शासन के खाते में जमा करानी होगी।

जानकारी के अनुसार पूर्व सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह लंबे समय तक जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ रहे है। उन्होने शासकीय एरियर के रूप में लगभग 1 लाख रूपए की राशि ज्यादा ले ली थी। जिसके चलते अब इस राशि को बसूल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह राशि पे स्किल के दौरान ज्यादा ले ली गई थी। जिसके चलते अब यह राशि बसूली जाएगी।

इनका कहना है
इसमें किसी का कोई फोल्ट नहीं है। डॉक्टरों के पे स्किल में यह पैमेंट पहुंच जाता है। जिसके चलते कई डॉक्टरों से यह बसूली होती है। इसमें इतनी बडी बात नहीं है। यह तो हमारी नौकरी का एक हिस्सा है।
डॉ पीके खरे,सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी।
G-W2F7VGPV5M