शिवपुरी के चीलौद में खूनी संघर्ष, THAR गाड़ी चकनाचूर, हालात तनावपूर्ण, आधा दर्जन घायल / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना के चीलौद क्षेत्र से आ रही है जहां पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में आपस में जमकर विवाद हुआ है जिसके चलते दोनों ही पक्ष के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के चीलौद क्षेत्र में रहने वाले तो मुस्लिम परिवारों में पुरानी रंजिश के चलते आज विवाद हो गया। जहां बच्चों के विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ईट पत्थर लाठी-डंडों और मारने की मंशा से तलवार से हमला कर दिया। 

जिसमें पहले पक्ष ने थार गाड़ी में बैठे दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया जिसके चलते थार गाड़ी में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का यहां तक मन नहीं भरा तो उन्होंने गाड़ी को भी बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाया और काफी तोड़फोड़ की। 

जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के परिजन आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों से में भयंकर लड़ाई हुई। जिसके चलते दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है, बता दें कि इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

इस पूरी घटना के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने चीलौद क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है, जहां मौके पर भारी पुलिस बल चीलौद क्षेत्र में तैनात की गई है। खबर लिखे जाने तक एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कमल फिजिकल थाने में पहुंच गए हैं और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M