शिवपुरी मे कांग्रेस के सूपडा साफ पर बोले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भाजपा भ्रम फैला रही हैं / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के नाम पर नागरिकों में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा कर रही हैं कि ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत 76 हजार कांग्रेसियों को भाजपा में की सदस्यता दिलवाई हैं।

जबकि हकीकत यह हैं कि एक भी विधानसभा से 76 कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता के लिए ग्वालियर नहीं पहुंचे। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर जाते समय कुछ समय के लिए शिवपुरी रूके जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया।

पत्रकारों से चर्चा करते समय उन्होंन आगे बताया कि मूल कांग्रेसी आज भी कांग्रेस में हैंं। कुछ नेताओं ने पैसों के लालच में आकर कांग्रेस का साथ अवश्य छोड़ दिया हैं। कांग्रेस पूरी ताकत और एकता के साथ खड़ी होकर कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी।