अभी तक तैयार नही हो पाया कोरोना पीड़ितों के लिए आधुनिक ICU: 91 लाख हैं लागत / Shivpuri News

शिवपुरी
। पानी के साथ-साथ जिले में झमाझम कोरोना भी बरस रहा हैं जिले में लगातार तेजी से संक्रमण फैल रहा हैं। प्रशासन ने कोरोना से लडने के लिए और जिले की 17 लाख 26 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले जिला अस्पताल में एम्स और सिम्स की तर्ज पर मॉड्यूलर ICU का निर्माण किया जा रहा हैं प्रशासन का टारगेट था कि इसको जुलाई के अंत तक बना कर तैयार कर लिया जाऐगा,लेकिन प्रशासन की मॉनिटिरिंग सुस्त रही इस कारण अभी तक यह ICU बनकर तैयार नही हुआ हैंं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा 10 बेड का ICU

जैसा कि विदित हैं कि महानगरों की तर्ज पर दिल्ली जैसे आयुर्विज्ञान संस्थान की तरह जिला अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजो के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बेड के मॉड्यूलट आईसीयू का निर्माण चल रहा हैं। इस आईसीयू में पांच बैडों पर वेंटीलेटर की व्यवस्था रखी जाएगी । सेंट्रलाइज ऑक्सीजन की व्यवस्था भी हर बेड पर रहेगी। इस आईसीयू में गंभीर रूप से संक्रमित कोरोना मरीजों के प्राथमिक उपचार की जरूरी व्यवस्था मौजूद रहेगी,जिससे ऐसे मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चिल्ड्रन वार्ड को तोड़कर बनाया जा रहा मॉड्यूलर ICU

शहर के जिला अस्पताल में जिस जगह पर मॉड्यूलर ICU का निर्माण कार्य किया जा रहा है । वहां पर एक चिल्ड्रन ICU चलता था। अब चिल्ड्रन वार्ड को तोड़कट मॉड्यूलर ICU का निर्माण किया जा रहा हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि इस ICU में सेंट्रल ऑक्सीजन सहित वेंटीलेटर व एयर लिफ्ट पोजिशन डेस्क लगाई जा रही है। इसमें कोविड -19 के गंभीर संक्रमित 10 मरीजो का एक साथ उपचार किया जा सकेगा।

इस ICU में कोविड 19 के गंभीर मरीजो के लिए आदर्श चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात प्रशासन कर रहा था। इस ICU को बनाने में प्रशासन का 91 लाख रूपए का खर्च हो रहा हैं,लेकिन स्वास्थय विभाग की लापरवाही और सुस्तीकरण के कारण इस वार्ड का काम अभी कंपलीट नही हो सका हैं। बताया जा रहा हैं कि अभी अगस्त और सितम्बर तक काम पूर्ण होने की स्थिती में नही हैं। आदर्श ICU न होने के कारण कोविड 19 के गंभीर मरीजो को ग्वालियर रैफर करना पडा रहा हैं,इस ICU की बनने की रफ्तार से पता चलता हैं कि प्रशासन कोरोना को लेकर कितना गंभीर हैं।