शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के शारदा कॉलोनी 26 नंबर कोठी फतेहपुर से आ रही है। जहां आज एक युवक की लाश अपने कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि इस घर में से बदबू आ रही थी। जिसके चलते पडौसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नि से विबाद हो गया था। जिसके चलते पत्नि ने अपने ही पति पर मुकदमा दर्ज करा दिया था।
जानकारी के अनुसार बनवारी पुत्र चम्पालाल धाकड उम्र 35 साल निवासी शारदा कॉलोनी 26 नंबर कोठी के पास के घर से आज सुबह से बदबू आ रही थी। जिसके चलते पडौसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो उक्त युवक अपने घर में फांसी पर झूल रहा था।
बताया गया है कि मृतक की पत्नि शशि धाकड और बनवारी के बीच शराब के लिए पैसे नहीं देने को लेकर 9 अगस्त को विबाद हो गया था। इस विबाद के बाद महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। उसके बाद से पत्नि अपने मायके चली गई। बताया गया है उसके बाद पति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

