शिवपुरी। पोहरी विधानसभा में उपचुनाव होना हैं लेकिन अभी तारिख निश्चित नही हैं कांग्रेस भाजपा और बसपा ने अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले 2 माह से नेताओ ने भी जनता में जाकर मेहनत शुरू कर दी हैं लेकिन एक युवा अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हैं हम बात कर रहे हैं पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा के पुत्र रवि शर्मा की।
भाजपा का टिकिट राज्य मंत्री सुरेश राठखेडा के रूप में फायनल माना जा रहा हैं,लेकिन कांग्रेस में घमासान जारी हैं। कांगेस की ओर से पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला,पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा,किसान कांग्रेस के रामसिंह यादव,एडवोकेट लक्ष्मीनारायण धाकड ओर शिशुपाल धाकड टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
अब हम बात केवल पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा की बात करे तो वह अपने टिकिट के प्रति अश्वस्त हैं। पिछले 2 माह से वह पोहरी क्षेत्र में सतत जनसंपर्क कर रहे हैं तो वही उनके पुत्र रवि शर्मा अपने पिता को विधायक बनाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
रवि शर्मा अपने पिता की तरह ही पिछले 2 माह से पोहरी क्षेत्र में सक्रिय हैं। रवि शर्मा का कहना हैं कि मेरे पिता का सपना हैं एक बार विधायक बनना। इस कारण वह सुबह 8 बजे ही अपने गांव मुडखेडा से निकल जाते हैं ओर शाम को लौटते हैं।
दिन भर में वह पोहरी क्षेत्र में ग्रामीणो से डोर-टू डोर संपर्क करते हैं,और ग्रामीणो को बताते हैं कि कैसे पोहरी के जनमत को बेचा गया हैं। कैसे भाजपा ने एक जनता द्धारा चुनी हुई सरकार को खरीदा हैं। पोहरी आजादी के इतने साल बाद भी इतना पिछडा हैं क्यों.......ऐसे कई सवाल जबाब वह जनता के बीच जाकर कर रहे हैं एंव डेढ साल की कांग्रेस की उपलब्धियो के विषय में जनता को बता रहे हैं।

