कोलारस। खबर जिले के कोलारस के जगतपुर से आ रही है। जहां आज दोपहर तेज बारिश के चलते अधिकारीयों के क्वार्टर में पानी घुस गया है। आज कोलारस नगर में 2 घंटे हुई तेज बारिश ने जगतपुर स्थित सरकारी क्वार्टरों की पोल खोल कर रख दी सड़कों पर बहता हुआ पानी सीधे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घरों में जा घुसा।
सरकारी क्वार्टरों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों ने सबसे पहले अपने सामानों का बचाव किया एवं बारिश बंद होते ही बाल्टी यों से कमरों में भरे पानी को बाहर निकालते नजर आए क्वार्टर में रहने वाले लोगों ने बताया कि क्वार्टरों की मरम्मत न होने से छतों से पानी टपकता है एवं बाहर पानी का निकास के लिए नालियां न होने के चलते रोड का सारा पानी घरों में घुस जाता है ।
बताया गया है इन क्वार्टरों को पीडब्ल्यूडी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था तभी से है जर्जर हालत में पड़े हुए हैं शासन एवं प्रशासन का ध्यान इन से कोसों दूर है अब सवाल यह उठता है कि क्षतिग्रस्त क्वार्टरों में कोई घटना या दुर्घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी बनती है।

