दैनिेक वेतनभोगियों के वेतन मामले में कलेक्टर ने CMO को लताड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। भ्रष्टाचार का गढ बन चुकी नगर पालिका में एक के बाद कई अनियमितताएं सामने आ रही है। जहां आज जो मामला सामने आया है वह चौकानें बाला है। शिवपुरी नगर पालिका सीएमओं ने सांठ गांठ कर अपने चहेते कर्मचारीयों को दैनिक वेतन में बढौत्तरी कर 10 10 हजार रूपए का बेतन बांट दिया।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ केके पटेरिया आज उस समय चर्चा में आ गए जब नगर पालिका में बीते 7 साल से कार्यरत बेतनभोगी कर्मचारीयों को छोडकर नगर पालिका सीएमओं ने अभी 2 साल पहले भर्ती हुए लोगों की बेतन को बढाकर 7 हजार से 10 हजार कर दिया। इसका पैमेंट भी नगर पालिका द्धारा प्रतिमाह जारी होता रहा।

जिसे लेकर अन्य कर्मचारीयों ने इसपर आपत्ति दर्ज कराई। जिसे लेकर कलेक्टर ने इस मामले में आपत्ति दिखाते हुए नाराजगी व्यक्त की। आज सीएमओ को कलेक्टर ने बुलाकर फटकार लगाते हुए तत्काल इस मामले की अनियमितता को सुधारने और जिन कर्मचारीयों को ज्यादा बेतन दिया गया है उनसे बेतन बापिस लेने का आदेश दिया। हांलाकि इस मामले में सीएमओं से बात की तो वह इस मामले से इंकार करते नजर आए।

इनका कहना है
ऐसा कुछ नहीं है,कुछ भी नहीं हुआ है। आपको जानकारी गलत है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।
केके पटेरिया,सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी।