शिवपुरी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले लगातार जारी ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के आज दूसरे दिन प्रदेश की विभिन्न चैकपोस्टों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। शिवपुरी में यह प्रदर्शन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के संरक्षक सुरेश सिंह सिकरवार के निर्देशन में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्नाराजा) के साथ समस्त यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा किया गया।
इस प्रदर्शन के तहत समस्त प्रदेश की सभी चैकपोस्टों पर एक साथ दोप.2 बजे ट्रकों के हॉर्न बजाकर प्रदेश सरकार के कानों तक यह गूंज पहुंचाई गई कि वह ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की लामबंद्ध मांगों का शीघ्र निराकरण करें, यूनियन की यह हड़ताल तीसरे दिन 12 अगस्त को भी जारी रहेंगें, जहां ट्रकों के पहियों को रोका जाकर चक्काजाम किए जाऐंगें ताकि किसी भी तरह से प्रदेश का कोई वाहन आवागमन ना कर सके।
इसे लेकर समस्त यूनियन व ट्रक मालिकों से भी आग्रह किया गया है कि वह इस प्रदर्शन में शामिल हो और संगठन को शक्ति प्रदान करें। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा के साथ उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, शहीद भाई, महामंत्री मुकेश शुक्ला, सचिव हृदेश सचदेवा, बंटी राठौर, राजू भाई, पुरूषोत्तम सिंघल, सुरेश गोयल, ओली भाई, पंकज अरोरा, फारूख खान, इमरान खान, इसरार खान, सुनील यादव, देवेन्द्र नामदेव, इस्लाम नवी, नबाब खान, वीरेन्द्र शेजवार, लियाकत अली, राकेश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, राजवीर यादव, धर्मवीर सिंह तोमर, राकेश गुप्ता, बबलू ओझा, पंकज उप्पल, कमलेश नामदेव, दिनेश फक्का, सईद खान लक्की रोड़वेज, समीर खान, गोपाल शेजवार व डिम्पल जैन आदि शामिल हुए।
इन प्रमुख मांगों को लेकर हो रहा है प्रदर्शन
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले जिन 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है जिनमें आरटीओ, आरटीओ चेक पोस्ट बैरियर पर अवैध वसूली बंद कराना, बेहताशा डीजल मूल्य वृद्धि रोकने, लॉकडाउन के समय में गाडीय़ां खड़ी हुई उसका टैक्स में राहत, ड्राइवरों के लिए सुरक्षा कवच, हर प्रदेश में जिसका माल उसका हम्माल आदि शामिल है। जिसमें इन मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले संपूर्ण प्रदेश भर में 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल ट्रकों के पहिए थामते हुए चक्काजाम का प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदेश प्रभारियों का आह्वान
इस बारे में (एआइएमटीसी)के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल ने बताया कि प्रदेश वेस्ट जोन के उपाध्यक्ष विजय कालरा प्रदेश प्रमुख आरटीओ एंड ट्रेफिक चेयरमैन प्रवक्ता प्रदीप छिपानी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ने सहमति के बाद ट्रांसपोर्टरों को देश और प्रदेश में चक्का जाम पर बैठने का फैसला लिया है। अपनी 4सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस गाड़ीयां नहीं चलाने के समर्थन को देकर संगठन शक्ति प्रदर्शित कर रहा है
जिससे देश प्रदेश की सरकार को जगाने के लिए अभी 3 दिनों का चक्का जाम 10 अगस्त से 12 अगस्त तक रहेगा, जिसमें सभी ट्रांसपोर्ट ट्रक आनर्स टैक्सी चालक सभी से अनुरोध है कि इसमें समर्थन देवें ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथ मजबूत करें।
गौरतलब है कि एआइएमटीसी आजादी के पहले सन 1936 में बनी ट्रक मालिको एवं ट्रांसपोर्टरो की गैर राजनीतिक एवं बिना किसी आर्थिक लाभ के काम करने वाली संस्था हैं, जो ट्रांसपोर्ट सेक्टर में देश एवं प्रदेश स्तर पर एक संघीय ढांचे के रूप में कार्य करती हैं उसका इस तरह विरोध में आना सरकारों को नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।

