कोलारस। खबर जिले के कोलारस के राई रोड एक्सचेंज के पास से आ रही है। जहां आज एक 22 वर्षीय छात्र की लाश अपने ही घर में पंखे से लटकती मिली है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार निखिल जोशी पुत्र बालकिशन जोशी उम्र 22 साल ग्वालियर के आईटीएम कॉलेज का छात्र है। वह लॉकडाउन से पहले अपने घर आया हुआ था। आज माता पिता दोनों अपने फील्ड में गए हुए थे। जब लौटकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बताया गया कि परिजनों ने जब गेट तोडकर अंदर देखा तो उनका बेटा घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
बताया गया है कि निखिल अपने घर का इकलौता चिराग था। वह लॉकडाउन से पहले ग्वालियर से बापिस आया था। उसके बाद वह घर में ही रहता था। घर से बाहर निकलना उसकी फितरत में नहीं था। पूरे दिन वह मोबाईल पर ही पढाई करता रहता था। परंतु आज अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

