शिवपुरी। शिवपुरी मेडीकल कॉलेज से प्राप्त कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में मंगलवार को 10 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें पूर्व में कोरोना संक्रमण से ठीक हुई 60 वर्षीय महिला विद्यादेवी रावत पुन: संक्रमित हो गई हैं। जिन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में शिवपुरी में पदस्थ डीएसपी उमेश गर्ग सहित भाजपा नेता एवं श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के सदस्य रामकृष्ण मित्तल और उनके पुत्र राहुल मित्तल, प्रियंका अग्रवाल निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी, प्रद्युम्न भार्गव निवासी पुरानी शिवपुरी, कान्हा शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी, संतोष कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी, नजीव खान रेलवे कॉलोनी और सरफराज खान निवासी आईटीबीपी शिवपुरी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजो की संख्या 467 हो चुकी हैं।

