करैरा। खबर जिले के करैरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरा कोटिया से आ रही हैं जहां बीते रोज अपने माता पिता के साथ सो रही 16 वर्षीय बालिका अचानक रात से गायब हो गई। पुलिस ने परिजनो की रिर्पोट पर संदिग्ध आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार हरिभजन पुत्र लाखन सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं पत्नी रामप्यारी व लड़की अंजली के साथ अलग अलग खटिया पर मडईया में सो रहे थे। तभी रात 3 बजे पत्नी उठी तो बालिका गायब थी।
इसकी हमने आस पास खोजबीन की लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा है । पुलिस ने आरोपी संजय रावत निवासी नरउआ व प्रदीप रावत निवासी गधाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

