युवती को आधी रात घर से उठाया और कर दिया बलात्कार,मामला दर्ज / karera News

करैरा। खबर जिले के करैरा थानांतर्गत आने वाले एक ग्राम से आ रही हैं जहां एक युवती का अपहरण किया गया और खेतो में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया हैं। युवती के बयानो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 

जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम बेरखेडी की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि मैं अपने घर से रात 3 बजे पीछे बाथरूम करने के लिए गई थी। तभी पहले से खड़े आरोपी सोनू रावत व छोटू रावत मुझे बाइक पर बैठाकर ग्राम सिलरा के पास ले गए। 

जहां कुछ लोग आते दिखे तो सोनू रावत भाग गया और छोटू रावत मुझे खेतों की ओर ले गया। जहां छोटू ने मेरे साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी मुझे सुबह 5 बजे करही गांव के पास छोड़कर भाग गया और जाते—जाते मुझे धमकी दे गया कि घटना किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।