अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर बैराड़ में युवा मोर्चा ने कराया सुंदरकांड / BAIRAD NEWS

NEWS ROOM
बैराड़। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवामोर्चा बैराड़ मण्डल ने कराया सुंदर काण्ड का आयोजन। आज के दिन 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम लला के मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर पूरे देश मे उत्साह का माहौल रहा पूरे देश मे आतिशबाजी, ढोल, पूजा अर्चना आदि करके आज के दिन को 1 पर्व के रूप में मनाया गया ।

युवामोर्चा मण्डल बैराड़ द्वारा बैराड़ नगर के प्रसिद्ध और प्राचीन रामजानकी मन्दिर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया और युवामोर्चा ने भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेतायों को आमंत्रित किया और इस कार्यक्रम को युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष बंसल एवम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज व्यास ने मिलकर किया जिसमें मुख्यरूप से मध्यप्रदेश शासन में मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा,विक्की मंगल, सेठ मेवालाल, रामपाल रावत,विजय सिंह यादब,मोहर सिंह यादव ,

विनोद मडेनिया, राजकुमार शर्मा, माताचारण शर्मा, तुला राम यादव, रामबाबू मंगल, हाकिम यादव, देवेंद्र गुप्ता,पबन बंसल, सतीश योगी, निक्की व्यास,शैलू शर्मा, बंटी पुजारी, छोटे पाराशर पुजारी, अंकित गुप्ता, सुशील तिवारी, अमर सिंह यादव, कल्लू खान,महेन्द्र यादव, अजय जैमिनी, टेम्पे शर्मा, मनोज नामदेव, कुलदीप गुप्ता , सचिन गुप्ता,हेमू गुप्ता,चेतन गुप्ता,प्रवीण शर्मा, (चक्की) आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम उपरांत प्रसादी वितरण की गई एवम जय श्री राम के नारों से नगर को गुंजयमान किया।
G-W2F7VGPV5M