जिले में 653.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, कोलारस में सबसे अधिक / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 653.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 608.9 मि.मी. वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 673.6 मि.मी., बैराड़ में 548 मि.मी., पोहरी में 546 मि.मी., नरवर में 825 मि.मी., करैरा में 644.4 मि.मी., पिछोर में 484.1 मि.मी., कोलारस में 866 मि.मी., बदरवास में 692मि.मी. एवं खनियांधाना में 599 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M