शिवपुरी। आज भाजपा सरकार द्वारा जो मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है, यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार से प्रलोभन देकर पूर्व कांग्रेसी विधायकों को इस्तीफा दिलाया गया और भाजपा ने किस प्रकार से अपनी सत्ता को बनाने के लिए धन और बल का उपयोग किया है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जहर घोलने का काम किया यह परंपरा यदि भाजपा की बनी रहे तो आगामी समय में संविधान एवं लोकतंत्र को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
आगामी उपचुनाव में लोकतंत्र की जनता जनार्दन इस अधर्म और धर्म युद्ध है अपनी आहुति बोट के रूप में देगी और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना मत कांग्रेस को देगी। आज के मंत्रिमंडल से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा अपनी सत्ता को हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जाकर लोकतंत्र की हत्या कर अपनी सरकार को बनाना ही उनका मकसद है।
क्योंकि यह केवल और केवल जनता हितेषी नहीं बल्कि सत्ता हितेषी हैं जनता ने बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार को बनाया और उन्होंने छल, बल और धन के उपयोग से इस सरकार को गिराया। सरकार गिराने का अधिकार सरकार बनाने वाले एक लोकतंत्र के लोगों में है वही सत्ता को बनाते हैं और यही सत्ता को मिटाते हैं यही लोकतंत्र और संविधान का अधिकार है।