कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर पड़ौरा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रक सीधे हाईवे किनारे लगे एक बड़े पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अगले हिस्से के दोनों पहिए टूटकर बीच बॉडी में जा घुसे। हादसे में घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश के झांसी से प्लास्टिक की सीटें भरकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। मंगलवार दोपहर जब ट्रक कोलारस के पास एनएच-27 से गुजर रहा था, तभी ओवरटेक करते समय अचानक सामने एक बाइक आ गई। इसी बाइक सवार की जान बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से ट्रक को मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित हो गया।
पोल से टकराने के बाद कुछ मीटर तक घिसटता रहा ट्रक
बेकाबू होने के बाद ट्रक हाईवे किनारे लगे एक भारी-भरकम पोल से जा टकराया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दोनों पहिए टूटकर ट्रक के बीच वाले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रक कुछ मीटर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया।
राहगीरों ने घायल चालक को निकाला, पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।