एसपी ने किए महिला आरक्षकों के तबादले,पढिए पूरी सूची किसको कहा भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गुरूवार को 23 महिला आरक्षको को पुलिस थानो में पदस्थी की हैं। इनमें से 21 महिला आरक्षक पुलिस लाईन से थानो में भेजी गई हैं। जबकि दो को ईधर से उधर किया गया हैं।

इसमें पुलिस लाइन से रूबी रघुवंशी को थाना अजाक, अंजली सिकरवार को थाना अजाक, अभिलाषा कुमारी को थाना नरवर, प्रियंका गौतम को नरवर, मनोरमा खत्री सुरवाया, रीना जादौन सुरवाया, गोलाबाई पुलिस हॉस्पिटल शिवपुरी, रचना गौतम तेंदुआ, रोशनी शेखावत तेंदुआ, सरिता कुशवाह करैरा थाने भेजा गया हैं।

इसी तरह वर्षा जाटव बैराड़, बैशाली बैराड़, रक्षा सिकरवार यातायात, प्रिया मांझी यातायात, सिमरन शर्मा सतनबाड़ा, प्रीति राठौर सुभाषपुरा, मोनिका मायापुर, मेघा उपाध्याय फिजिकल, पूजा प्रजापति दिारा, दीप्ति राठौर विशेष किशोर इकाई, कल्पना शर्मा विशेष किशोर इकाई, नेहा खनियांधाना, रचना शाक्य कोलारस से खनियांधाना भेजा गया है।