पोहरी में वर्चुअल रैली: यह धर्मयुद्ध है,चुनौती के रूप में स्वीकारें कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के पोहरी में वर्चुअल रैली को किया संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पोहरी का चुनाव नहीं है, यह सिर्फ विधायक बनाने का चुनाव भी नहीं है। यह एक धर्म युद्ध है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां स्थाई सरकारें रही है।

इस चुनाव में कार्यकर्ता विजय का संकल्प लें। यह विजय मध्यप्रदेश सरकार को स्थायित्व देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। यहां कार्यकर्ता ही उसकी ताकत हैं। यही ताकत संगठन की ताकत है और विजय का मंत्र है।

भाजपा की तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कमलनाथ ने जो भी घोषणाएं चुनाव से पहले की थी मुख्यमंत्री बनने के बाद एक भी घोषणा को उन्होंने पूरा नहीं किया,राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारों को 4000 प्रतिमाह देने का वादा पूरा नहीं किया, किसानों का कर्जा माफ नहीं किया।

लाड़ली लक्ष्मी जैसी कई योजनाएं जो पूर्व में शिवराज सिंह जी चौहान ने चलाई थी वो सारी योजनाएं कमलनाथ जी ने बंद कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजू बाथम ने भी रैली को संबोधित किया और कहा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसकर तैयार है तथा भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पोहरी विधानसभा में कांग्रेस विहीन बूथ के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

पोहरी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है विधानसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी डॉ सतीश भार्गव ने बताया कि आज पोहरी में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया,जिसमें भोपाल से केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा । भोपाल में ही पोहरी विधानसभा के चुनाव प्रभारी चुरहट से विधायक शरदेन्दु तिवारी जी भी मौजूद रहे। रैली में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम संचालन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद भारती, कोर कमेटी के संचालक अशोक खंडेलवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मंत्री पृथ्वीराज जादौन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विवेक पालीवाल, जिला आईटी सेल प्रभारी गणेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, बैराड़ मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, सुभाषपुरा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार धाकड़, सतनवाड़ा मंडल अध्यक्ष जसपाल बैस, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश जाटव, मंडल महामंत्री मोहन उपाध्याय,राजेंद्र पिपलोदा, मुरारी लाल धाकड़, प्रकाश धाकड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, विनोद जैन, बृजेश धाकड़, लल्ला भार्गव, जितेंद्र राठखेड़ा , हरिशंकर धाकड़, देवेंद्र चकराना, अखिलेश पचौरी, नरेश शर्मा, अनिल ओझा, लखन सेन, शिखर जैन, जितेंद्र यादव, पवन बगवास, जितेंद्र जाटव, लोकेंद्र मित्तल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M