शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते 3 साल से पुलिस को चकमा दे रही एक युवती को पुलिस ने दबौच लिया है। उक्त महिला पिछले तीन साल से देहात थाना पुलिस को चकमा दे रही थी। आज इस महिला को देहात थाना पुलिस ने कोलारस से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते तीन साल पहले 7 आरोपी जिसमें दो महिलाए भी शामिल थी पडौरा तिराहे से एक आयसर गाडी में लिफ्ट लेकर बैठी थी। उसके बाद इन महिलाओं ने देहात थाना क्षेत्र में फोरलाईन अपर अकेले में ट्रक के ड्रायवर की आखों में मिर्ची झौंककर ड्रायवर को बंधक बनाकर हाईवे के किनारे फैंक दिया था। उसके बाद आरोपी आईसर के मिनी ट्रक के साथ में सिलक को लेकर फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपीयों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। परंतु एक आरोपी जो महिला आरती वशंकार पत्नि महेन्द्र वंशकार निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी मूल निवासी अमोला उम्र 25 साल फरार चल रही थी।
आज देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त महिला कोलारस में भोलेनाथ के मंदिर पर बाबा के साथ रह रही है। इस सूचना पर देहात थाना पुलिस कोलारस पहुंची और उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ने लूट की बारदार अपनी सहेली सुनीता,बाबूलाल,पवन और 3 अन्य साथियों के साथ दी थी। जिसमें से सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। यह फरार चल रही थी।
