वृंदावन शर्मा की मौत की जांच की मांग हेतु कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कल सौंपेगा ज्ञापन / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। दो जुलाई को कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में जिले के सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी वृंदावन शर्मा की कथित आत्महत्या की जांच की मांग करेगा।

उक्त जानकारी संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा, राज्य कर्मचारी संघ के अजमेर सिंह और राजपत्रित संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पांडेय और वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दिए।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वृंदावन शर्मा ने आत्महत्या करने के पूर्व एक सुसाईड नोट लिखा है। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों को दोषी बताते हुए आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया है। जिससे कर्मचारियों में भारी रौष व्याप्त है और वृंदावन शर्मा की मौत की जांच की मांग के लिए 2 जुलाई को शाम 4 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जैन साहब के होटल के सामने एकत्रित होकर कर्मचारी ज्ञापन सौंपेगे। 
G-W2F7VGPV5M