शिवपुरी पर शनि भारी: बढ़ता ही जा रहा है कोरोना का ग्राफ, आज 13 पॉजिटिव मिले

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कोरोना का ब्लास्ट शहर में जारी है। आज जो जांच रिपोर्ट आई है वह चौकाने बाली है। आज जिले में एक साथ कोरोना के 13 नए मामले सामने आए है। इन 13 मरीजों के सामने आते ही जिले में 227 कोरोना पॉजीटिव मरीज हो गए है। आज जो चौकाने बाली बात सामने आई है वह यह है कि एक महिला आज जो कोरोना पॉजीटिव निकली है वह शहर के सिद्धी विनायक अस्पताल में उपचारत है।

कोलारस के मनीपुरा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की बेटी की शादी थी। अब इस महिला की तबीयत खराब हैं गले में खरास हैं। इस कारण वह इस हॉस्पिटल में उपचारत है।इसके साथ ही आज जो मरीज सामने आए है उसमें से कुछ व्यापारी है जिन्होंने केम्प में सेम्पल दिया था।

बीते 2 जुलाई मे आज 18 जुलाई 16 दिन में 190 मरीज पॉजीटिव आए है। जुलाई शहर के लिए भारी हो रही है। जानकारी के अनुसार आज की आई पॉजीटिव मरीजो मे मानीपुरा कोलारस की रामकली जाटव पति ओमप्रकाश जाटव उम्र 40 साल हैं।

बताया जा रहा हैं कि इनकी बेटी की शादी 29 जून को थी। रामकली के गले में समस्या आ रही थी ईलाज के लिए शहर के सिद्धीविनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनका कोरोना का भी सैंपल लिया गया था जो आज पॉजीटिव आया है। अब इनके पॉजीटिव आने से इस अस्पताल में भी संक्रमण का खतरा बड गया है।

शहर में कैंप लगाकर व्यापारियो के सैंपल लिए गए थे। इसी कैंप मेें लिए गए व्यापरियो में से आज 2 व्यापारियो की जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई है। सुरेश आहुजा पुत्र खेमचंद आहुजा उम्र 60 साल निवासी कमलागंज सब्जी के थोक व्यापारी है। और पिपरसमा स्थित मंडी में किसानो से सब्जी खरीदने का काम करते हैं। अब संक्रमण का रूख गांवो की ओर भी बड सकता है।

वही टेकरी पर स्थित बिंदल मैरिज सेंटर के संचालक के के गुप्ता उम्र 62 साल भी आज पॉजीटिव निकले है। व्यापारी ने बातया कि उसका स्वास्थय बिल्कुल सही हैं। उसने कैंप मे जाकर सैपल दिया था।

शहर की द्धारकापुरी कॉलोनी में रामवती जाटव पति परमांद जाटव उम्र 40 साल की जांच रिर्पोट भी आज पॉजीटिव आई हैं,बताया जा रहा हैं कि इनके पति जो पंचायत सकेट्री हैं इस कारण पूरे परिवार की जांच कराई गई थी।

18वीं बटालियन का एक जवान नरेश सिंह पुत्र राम सेवक अपने गांव छुटटी लेकर मेहगांव भिंड गया था। दो दिन पूर्व वह छुटटी से वापस लौटा था इस कारण उसकी जांच कराई गई थी,जो आज पॉजीटिव आई हैं। बताया गया हैं कि इस समय वह द्धारकापुरी कॉलोनी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रूके है।

शहर की पुलिस लाईन में रहने वाला 12 वर्षीय एक छात्र प्रदुमन्न कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार भी पॉजीटिव आया हैं,यह अपने मामा के कदवाया गया था। वही पंचायती बगीचे एबीरोड के पास निवासी करने वाली 20 वर्षीय स्टूडेंट शिवानी गुप्ता पुत्री शिवानी गुप्ता की जांच रिर्पोट भी आज पॉजीटिव आई है।

इसी प्रकार करैरा के आईटीवीपी जवान जुगेन्द्र सिंह,महल कॉलोनी निवासी स्नेहा गुप्ता,लवनीत सिंह निवासी गुरूद्धारा,मोहनी सागर कॉलोनी निवासी पति पत्नि ज्येाति त्रिवेदी और राजेन्द्र त्रिवेदी की जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई हैं। 
G-W2F7VGPV5M