भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद वर्चुअल रैली में जिले से हजारो कार्यकर्ता जुड़े / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वर्चुअल जनसंवाद रैली के माध्यम से प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं प्रबुद्व जनों को संबोधित किया इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया प्रदेश में वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। वर्चुअल रैली में शिवपुरी जिले के भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भी जुड़े।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की जनसंवाद रैली का सीधा प्रसारण कार्यक्रम में जिले के सभी बुथ स्तर पर कार्यकर्ता जुड़े हैं साथ ही जिले के सभी मण्डलों में फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से हजारो कार्यकर्ता व प्रबुद्व जन जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा प्रदेशाध्यक्ष, वी.डी.शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना।

इस अवसर जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जनसंवाद रैली से जुड़े प्रबुद्व जन व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए देश के लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया। श्री बाथम ने कोरोना काल में मानवता की सेवा करने वाले को नमन करते हुए देश की सरहद गलवान घाटी में शहीदों का पुण्य स्मरण किया। उन्होने बताया कि 6 दशकों से जो देश के महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सके उसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने 6 वर्ष में पूर्ण कर दिया।

जनकल्याण विकास और सर्वहारा समाज के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है कोरोना के संक्रमण काल में भी देश आगे बढ़ रहा है संक्रमण काल में सेवा ही भारतीय जनता पार्टी संगठन का उद्देश्य है जिसे शिवपुरी जिले के भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा से जुड़े संगठन सहयोगात्मक रूप में पूर्ण करने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनसंवाद रैली में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया।
G-W2F7VGPV5M