शिवपुरी। आज दोपहर में शिवपुरी शहर पर अचानक टिड्डी दल ने अटैक कर दिया। यहां टिड्डी दल ने एक साथ हमला बोल दिया। चारों और सिर्फ और सिर्फ टिड्डी ही टिड्डी दिखाई दे रही थी। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय को भी टिड्डीयों ने घेर लिया। परंतु इन टिड्डीयों के नाम पर बजट ठिकाने लगाने बाली नगर पालिका भी इस दौरान तमाशबीन बनी रही।
नगर पालिका शिवपुरी द्धारा नगर पालिका में ही रखी फायर बिग्रेड के सायरन से इन्हें भगाने का प्रयास करती रही। परंतु यह भागने का नाम ही नहीं ले रहे। उसके बाद नगर पालिका ने महज अपने कार्यालय के उपर फायर बिग्रेड से छिडकाब किया। परंतु साधारण पानी के छिडकाब से कुछ नहीं हुआ और यह लगभग 2 घंटे तक शहर में मडराते रहे।
