थाना कोतवाली में महिला फ्रेंडली कक्ष का उद्घाटन हुआ / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के थाना कोतवाली में महिला फ्रेंडली कक्ष का उद्घाटन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, डीपीओ श्री देवेंद्र सुंद्रियाल, एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री आकाश अग्रवाल, सूबेदार श्री रणवीर सिंह यादव सहित थाने का स्टाफ उपस्थित था।

 थाने में आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला फ्रेंडली कक्ष बनाया गया है ताकि थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाली महिलाओं को थाने में सुविधाजनक माहौल मिले। यहां महिला पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी जो महिलाओं की समस्या सुनेगी। इसी प्रकार अन्य थानों में भी महिला फ्रेंडली कक्ष बनाए जाएंगे ताकि महिलाओं को थाने में सहज वातावरण लगे।