कोरोना काल में पंचायत में मशीनें काम पर, मजदूर और जॉबकार्ड लेकर घर बैठे हैं बेरोजगार / POHRI NEWS

NEWS ROOM

शिवपुरी। खबर जिले की पोहरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दुल्हारा से आ रही हैं। जहां सीएम और पीएम के मसूबो को पतीला लगाया जा रहा हैं। इस कोरोना काल में पुर्न जीवित हुई योजना मनरेगा को वैलटिलैटर पर पहुंचा दिया। मजदूर और जॉबकार्ड बेरोजगार घर बैठे है और मशीनो से काम चल रहा हैं। 

कोरोना काल देश के पीएम और मप्र के मजदूरो की बेरोजगारी मिटाने के लिए मनरेगा योजना को पुन:जीवित की थी। इस योजना के तहत गांव के बेरोजगार और जो मजदूर बाहर से वापस लौटा है उसे काम दिया जाना था। इस करण ही इस योजना को पुन: अमल में लाया गया था।

सरकार की मंशा थी की मजदूरो को काम मिले। लेकिन पोहरी के जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दुल्हारा में सरकार की मंशा कि विपरित काम चल रहा हैं। इस पंचायत में सरपंच और सचिव मिलकर मजदूरो का हक खाने में लगें हैं। यहां मनरेगा के तहत बनने बाली तलैया को जेसीबी मशीन से खुदवा रहे हैं। 

बकायदा इस खुदाई का मजदूरो ने वीडियों बनाकर एसडीएम पल्लवी बैद्य तक को दे दिए। परंतु एसडीएम ने भी महज कार्यवाही की बात कहकर चलता कर दिया। इस ग्राम पंचायत में अब प्रवासी मजदूर बापिस लौट कर आए है। अब उनके सामने रोजगार की परेशानी आ गई है। जिसके चलते अब वह ग्राम पंचायत की और टकटकी लगाए देख रहे है। परंतु सरपंच और सचिव मिलकर इन मजदूरों को ठेंगा दिखाकर मशीनों से काम कराने को उतारू है।

यहां बता दे रोजगारी गारटी के चलते ग्राम पंचायत द्धारा मशीनों से काम कराना बैन है। परंतु फिर भी यह महज अपने फायदे के लिए मजदूरों को ठेंगा दिखा रहे है। यहां मजदूर महज जॉव कार्ड रखकर बैठे हुए है परंतु उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। आज दिनांक तक ग्रामीणों को जॉव कार्ड से कोई भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया।

इनका कहना है
इस पंचायत की कल शिकायत आई थी। जिसपर से आज टीम भेजी थी,जिमसे टीम ने जांच की। इस जांच में कुछ 16 लोगों ने शिकायत की थी। परंतु आज टीम को वह गांव में नहीं मिले। महज 4 लोगों ने रोजगार मांगा है। अब जैसे ही अगला मस्टर डलेगा उनको काम उपलब्ध कराया जाएगा।
शेलेन्द्र आदिवासी,सीईओ जनपद पंचायत पोहरी।