पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के खनिधायनां थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के खेत में एक युवक की लाश मिली हैं। बताया जा रहा है कि इस लाश का एक हाथ फैक्चर हैं। युवक की हत्या कर लाश को फैका गया हैं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के आरोप के बाद 9 लोगों पर हत्या के संदेह के चलते 302 का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक खेत में एक लाश होने की सूचना पुलिस को मिली। इस सूचना पर खनियाधाना टीआई यादव आलोक भदोरिया अपनी टीम के साथ तत्काल पहुंचे। जहां जाकर देखा तो युवक भारत सिंह यादव पुत्र सुखवीर सिंह यादव उम्र 33 साल निवासी देवरी की खेत पर बनी टपरिया के पास में लाश पडी हुई मिली।
इस युवक की लाश को देखा तो उसके हाथ में फैक्चर दिखाई दिया। जिसपर से पुलिस ने तत्काल इस मामले की सूचना एफएसएस टीम प्रभारी डॉ हरीसिंह बरहादिया को दी। जिसपर डॉ हरिसिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस मामले में सामने आया है कि युवक के शरीर पर चौटों के निशान है। परंतु लाश के पास में ही युवक का स्वयं का ट्रेक्टर भी डेमेज अवस्था में पडा हुआ मिला है। जिसके चलते पुलिस इस मामले के तार एक्सीडेंट से भी जोडकर देख रही है।
इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। जिसके चलते लंबे समय तक परिजन हंगामा करते रहे। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर सुखवीर लौधी सहित 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
इनका कहना है
इस मामले में अभी स्पष्ट नहीं है कि यह एक्सीडेंट है या मर्डर,पास में ही ट्रेक्टर मिला है जो डेमेज है। परंतु परिजन इस मामले में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रहे है। हांलाकि घटना का कोई भी चस्मदीद नहीं है। परंतु संदेह के आधार पर 9 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच के बाद जो भी स्पष्ट होगा उसी हिसाब से कार्यवाही होगी।
आलोक भदौरिया,टीआई खनियांधाना।
