पत्नि के गम में फांसी पर लटका मनोज, मायके से नही आ रही थी पत्नि / pichhore news

Bhopal Samachar
पिछोर| खबर जिले के पिछोर कस्बे के संकट मोचन कॉलोनी से आ रही है। जहां एक युवक पर फांसी के फंदे पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि युवक ने ऐसा कदम पत्नि के कारण उठाया था। उसकी पत्नि मायके से नही आ रही थी।

मनोज (28) पुत्र गोपाल केवट निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने सुबह कमरे के गेट खोलने की कोशिश की तो अंदर से कुंदी लगी थी। खिड़की से झांका तो अंदर मनोज फांसी के फंदे पर लटका था।

पूछताछ में पिता ने बताया कि मनोज की पत्नी एक महीने से मायके में हैं। इसे लेकर वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M