हत्यारे मां बेटे गिरफ्तार: गृह क्लेश के कारण पत्थरों से कुचलकर की थी हत्या / kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस। बीते शुक्रवार को कोलारस अनुविभाग के रन्नोद में हुए हत्याकाण्ड में मां और बेटे को आज रन्नौद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। ग्रह क्लेश के कारण पत्नि ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार रन्नोद में टेलर का कार्य करने वाले रामनिवास विश्वकर्मा उम्र 50 की हत्या आज शाम रामनिवास की पत्नि लक्ष्मी और बेटे ब्रजेश ने पत्थर से कुचलकर कर दी। हत्या का कारण परिवारिक क्लेश बताया जा रहा हैं। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार है। पुलिस ने दोनो आरोपियो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। 
G-W2F7VGPV5M