शिवपुरी। जिलें में रफ्तार का कहर जारी हैं। लापरवाही के कारण हादसो में पिछले 5 दिनो में 4 मौते और 22 लोग घायल हुए हैं। कमोवेश कम वाहन चलने के बावजूद लोग अनियंत्रित वाहन चलाते हुए दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
दो कारें आपस में टकराई, सेना के मेजर की मौत
सतनवाड़ा के फोरलेन पर दो कारें आपस में टकरा गईं। जिससे सेना के मेजर की मौत हो गई। यह कारें उस समय टकराई जब अचानक से फोरलेन से टू लेन जैसे ही आई वैसे ही यह कारें आपस में टकरा गई, जिससे तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गई। इससे एक कार में सवार मेजर शेर अंसार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार ने मारी तीन बाइक में टक्कर, प्रधान आरक्षक की मौत
रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। दो दिन पहले एक तेज रफ्तार कार ने एक एक कर तीन बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे गश्त कर एक सिपाही, एक प्रधान आरक्षक व एक अन्य बाइक चालक घायल हो गए जिसके बाद इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन प्रधान आरक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां प्रधान आरक्षक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ऑटो पलटा, दो घायल
सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर 15 जून को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार बाबूलाल पुत्र देशराज परिहार, रमन पुत्र लखनसिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें 108 के ईएमटी दीपक शाक्य और पायलेट बल्ले श्रीवास्तव जिला अस्पताल लेकर आए। परिवहन के साधन न होने के चलते यह लोग लुधावली से ऑटो से सुरवाया गए थे। जब वापस लौट रहे थे, उस दौरान यह हादसा घटित हुआ।
कार चालक ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत
तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 14 जून को रन्नाौद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक चालक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा महेन्द्र पुत्र लालाराम लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाइक धीमी गति से चल रही थी, लेकिन कार की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
पिछोर में बाइक से बाइक भिड़ी, 3 घायल
पिछोर इलाके में करारखेड़ा के पास ग्राम पारेश्वर के समीप दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए थे। इन बाइक पर अशोक, रामचरण, हरविलाश सवार थे। घायल हो जाने के बाद मौके पर 108 पहुंची। ईएमटी पवन व्यास और पायलट जगदीश ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दो बाइक आपस में भिड़ी 1 की मौत 2 घायल
पिछोर थाना क्षेत्र के बटनपुर चौराहे के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। इनमें से एक बाइक चालक की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें अरबिंद, शिशुपाल घायल हुए, जबकि इनके एक साथी की मौत हो गई। यह लोग मुहारीकलां से सेमरी जा रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ। 108 के ईएमटी ब्रजलाल साहू व पायलेट जगदीश ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया।
बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 घायल
बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड फोरलेन पर पिछोर से गुना जा रहे बाइक सवार की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार प्रशांत लाक्षाकार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी संजय माझी और पायलेट तहसीलदार माहौर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गाय से टकराई बाइक,4 घायल
कोटा झांसी फोरलेन हाइवे पर खरई के समीप 17 जून को एक बाइक गाय से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर बैठे धर्मेन्द्र, चंदन, अमरसिंह, दीपक आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तेंदुआ थाना की 108 के ईएमटी जय राजपूत और पायलेट श्यामसुंदर ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इंदौर से झांसी जा रही कार पलटी, 5 घायल
इंदौर से झांसी जा रही एक कार 13 जून की रात शिवपुरी फोरलेन के बायपास मोड़ पर पलट गई। इसमें महिला बच्चों सहित 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। इंदौर की किसी टाइल्स कंपनी में सेवारत दीपक मिश्रा अपने परिचितों के साथ झांसी जा रहे थे। इस दौरान अधूरे बने फोरलेन के डेंजर मोड़ पर कार पलट गई।
यह बोले एसपी
सड़क पर वाहन सीमित गति में ही चलाना चाहिए। हेलमेट आवश्यक रूप से लगाना चाहिए। यातायात के सभी नियमों का हम पालन करेंगे तो हादसों को रोका जा सकता है। बीते पांच दिन में जो हादसे हुए उनमें रफ्तार सबसे बड़ी वजह रही।
राजेश चंदेल, एसपी शिवपुरी।