करैरा में 2 मोटरसाईकिल चोरी, चोर CCTV कैमरे में कैद / karera News

शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी की बारदातें लगातर बढ़ रही हैं। कल करैरा में होंडा ड्रीम योगा एवं स्पेलेंडर गाड़ी चोरी चली गई। जिसमें से होंडा ड्रीम बाइक को चुराने वाला चोर सीसीटीव्ही फुटेज में भी कैद हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 1 बजे कच्ची गली में भोगीलाल बिलैया के घर के पीछे से फरियादी आनंद कुमार गुप्ता पुत्र रामदयाल गुप्ता की होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल जिसका गाड़ी नम्बर एमपी 33 एमजी 3682 है, को कोई अज्ञात युवक चुरा ले गया।

उक्त युवक जब मोटरसाइकिल चोरी कर रहा था तो सीसीटीव्ही कैमरे में उसका फोटो भी कैद हो गया। वीडियो फुटेज में चोर नीली चैक शर्ट, सफेद जूते और गले में रूमाल बांधे हुए नजर आ रहा है। उसका चेहरा खुला हुआ है।

देखना यह है कि पुलिस इस वीडियो फुटेज के आधार पर क्या चोर को पकडऩे में सफल रहती है या नहीं। वहीं मोटरसाइकिल चोरों ने मंगलवार को करैरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बगीचा वाले हनुमान मंदिर से भी मुकेश नीखरा की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल चुरा ली। जिसकी वीडियो फुटेज में तलाश की जा रही है। बगीचा मंदिर में हाल ही में ही सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गए हैं।