पिपरसमां मंडी में प्याज के दामों को लेकर व्यापारी और किसान भिड़े, पुलिस बुलानी पड़ी / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नवीन कृषि ऊपज मंडी पिपरसमां में आज सुबह किसानों और व्यापारियों के बीच प्याज के दामों को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसे संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहीं एसडीएम अरविंद वाजपेयी भी मौेके पर पहुंच गए जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के बाद मंडी शुरू कराई। इस दौरान व्यापारियों और किसानों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 500 से 600 प्याज से भरी ट्रॉलियां पिपरसमां मंडी पर पहुंची। व्यापारियों का आरोप था कि मंडी प्रशासन ने अवैध तरीके से ट्रॉलियों को मंडी में प्रवेश करा दिया। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जबकि किसानों का आरोप था कि व्यापारी उनकी प्याज 200 से 250 रूपए मन के हिसाब से खरीद रहे थे।

जबकि प्याज का वास्तविक दाम 400 रूपए मन था। जब इसकी शिकायत किसानों ने मंडी प्रबंधन और व्यापारियों से की तो व्यापारी उनसे लडऩे के लिए उतारू हो गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस बल के साथ एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर चर्चा की और मंडी चालू करने के लिए कहा। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
G-W2F7VGPV5M