मुन्नालाल की किचिन कैबिनेट में पकी अवैध नियुक्तिया, बंद पडे सिटी प्लाजा को भी कर्मचारी: EOW में शिकायत / Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। नपा घोटालो की ब्रांड रही हैं पिछले 5 साल में अपने कामो से अधिक अपने घोटाला के कारण अधिक चर्चित नगर पालिका शिवपुरी रही हैं। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह पर अब अवैध नियुक्ति करने का गंभीर आरोप लगा हैं। 

मुन्नालाल ने अपनी किचिन कैबीनेट का दुरूपयोग कर कई अवैध नियुक्ति पकाई हैं। इनकी जांच के लिए नपा प्रशासक सहित ईओडब्ल्यू में शिकायत एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा की गई है।

एडवोकेट विजय तिवारी ने इस मामले में आरोप लगाया हैं कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों की नियुक्ति की है जो नियम विरुद्ध है।इन नियुक्तियों से शासन को आर्थिक रूप से हानि हो रही है। साथ ही पद का दुरुपयोग भी हुआ है।

उन्होंने इन नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग करते हुए अध्यक्ष एवं पीआईसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह दिए दस्तावेज  

शिकायत में नगर पालिका प्रशासक कलेक्टर अनुग्रहा पी को बताया कि भूतपूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान पीआईसी के संकल्प क्रमांक 23, 24, 53, 54 में सन2018 में 5 कर्मचारी,संकल्प क्रमांक 310, 311 12 मार्च 2018 द्वारा 6 कर्मचारी की समय वृद्धि की गई।

इसके साथ ही ट्रैक्टर टैंकर ड्राइवरों की नियुक्ति संकल्प क्रमांक 487,499, 500, 501, 502,504, 505 17 अप्रैल 2018 द्वारा 25 कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।  संकल्प क्रमांक 680 9 जून 2018 द्वारा सिटी प्लाजा फिजिकल कॉलेज के सामने के लिए 5 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। जबकि यह सिटी प्लाजा वर्षों से बंद है।

संकल्प क्रमांक 692 19 जून 2018 द्वारा ट्रैक्टर-टैंकर पर ड्राइवरों की अवैध नियुक्ति की गई। भूतपूर्व अध्यक्षीय परिषद द्वारा संकल्प क्रमांक 835,836, 837, 838, 839 में 28 जुलाई20 18 द्वारा 17 कर्मचारियों की अस्थाई नियुक्ति की गई। संकल्प क्रमांक 841 द्वारा खुले में शौच हेतु वार्ड क्रमांक 33 में 3 कर्मचारियों की नियुक्ति तथा वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन पर चौकीदार की संकल्प क्रमांक 842 द्वारा नियुक्ति की गई।
G-W2F7VGPV5M