CM ने दिए कहा: ग्रीन जोन वाले जिलो में सामान्य गतिविधि, कलेक्टर नही बदल सकते आदेश

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में करुणा वायरस के इन्फेक्शन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का मध्य प्रदेश में किस तरह से पालन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रीन जोन वाले जिलों में सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी क्योंकि लोगों को उनके रोजगार से दूर नहीं किया जा सकता।

सीएम शिवराज सिंह ने रेड एवं ऑरेंज जोन वाले जिलों में केंद्रीय गाइडलाइन लागू करने के निर्देश दिए हैं। विशेष परिस्थितियों में जिलों के कलेक्टर, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सलाह पर फैसले ले सकते हैं। यानी मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कलेक्टर अपनी मर्जी से कोई फैसला नहीं ले सकते।


ग्रीन जोन में सामान्य गतिविधियां शुरू करने के आदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने स्पष्ट किया कि हमें किसी भी हालत में प्रदेश में कोरोना संक्रमण को बढ़ने नहीं देना है, यह पहली प्राथमिकता होगी। रेड जोन को ऑरेंज जोन में और फिर ग्रीन जोन में बदलना है। संक्रमित क्षेत्रों में पूरी सख्ती की जाए तथा अन्य क्षेत्रों में केंद्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार छूट दी जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रीन जोन के जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी जाएं, जिससे लोगों की रोजी-रोटी चलती रहे। विशेष परिस्थितियों में पाबंदियां लगाए जाने के संबंध में कलेक्टर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सलाह पर निर्णय ले सकेंगे।

     भारत सरकार की गाइडलाइन का 100 फीसदी पालन होगा : सीएम
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 4 मई से लॉकडाउन बढ़ाए जाने और इस दौरान दी जाने वाली रियायतों के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का 100 फीसदी पालन किया जाए। विशेष परिस्थिति में कलेक्टर अपने जिले में गठित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर आवश्यक निर्णय लेंगे।