कलेक्ट्रेट में 5 घंटे तक भटके मजदूर, किसी ने नही ली सुध: घर वापसी को है बेकरार / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण मजदूरो को अपने घर भेजने के दावे कर रही हैं,लेकिन शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आज इस मामले की दूसरी तस्वीर नजर आई। आज कलेक्ट्रेट में 45 मजदूर 5 घंटे तक भटकते रहे लेकिन किसी ने अधिकारी ने उनकी सुध नही ली।

जानकारी के अनुसार आज कलेक्ट्रेट परिसर मे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूर आए थे। जिनकी संख्या 45 बताई जा रही हैं। मजदूर जयेस प्रसाद ने बताया कि हम सभी बिहार के भिन्न-भिन्न जिलो के निवासी हैं। हम शिवपुरी का मेडिकल कोलेज बनाने के लिए आए थे। लॉकडाउन में हम यही फस गए। हमारा काम भी बंद हैं।

किसी तरह लॉकडाउन के चरण हमने काट लिए,लेकिन अब हम वापस अपने घर जाना चाहते हैं। हम मजदूर ज्यादा जानते नही हैं कलेक्ट्रेट में जां लोग बैठे है वे कभी कहते हैं एसडीएम के पास जाओ,कभी कोई कहता हैं कि एडीएम के पास जाओ। कोई कहता है कि ई-पास बनवाओ लेकिन हमारे कोई सुनवाई नही कर रहा हैंं

अब हम कलेक्टर मेडम से मिलने आए हैं लेकिन हमारी उनसे मुलाकात नही हो पा रही हैं। अब हमारे पास खाने-पीने की जुगाड भी नही हैं। हमारे पैसे भी खत्म होने पर हैं। समझ में नही आता हैं। क्या करें। हमारा ठेकेदार भी हमारी नही सुन रहा हैं ओर काम भी बंद है अब यहां पडे-पडे क्या करें।

इस पूरे मामले में यह देखा गया कि कलेक्ट्रेट में इतनी संख्या में यह मजदूर भटके किसी ने इन्है रोका नही टोका नही और यह मजदूर आपस में झुंड बनाकर बात कर रहे थे।  सोशल का पालन भी नही कर रहे थें।