करैरा हाईवे पर महिन्द्रा पिकअप और आपे में भिडंत, 4 घायल / karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा झांसी हाईवे पर एक पिकअप और आपे में भिडंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार झांसी करैरा हाईवे पर महाराष्ट्र से मजदूरों को यूपी छोडकर लौट रहा था। तभी ग्राम जुझाई से पटिया रखकर लौट रहे पूरण गुर्जर की आपे में अनियंत्रित महिन्द्रा पिकअप क्रमांक एमएच 04 4096 के चालक ने तेज रफ्तार से गाडी चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में पूरण गुर्जर ख्याली पाल,मंगल सिंह और आपे का चालक उत्तम मांझी निवासी वार्ड नंबर 9 करैरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करैरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
G-W2F7VGPV5M