शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र के रायश्री गांव से आ रही है। जहां एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। तत्काल परिजन महिला को लेकर सिद्धि विनायक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उक्त महिला को वहां भर्ती कर लिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोनम पत्नि हृदेश ओझा उम्र 19 साल निवासी गोदरी की शादी 1 साल पहले रायश्री निवासी हृदेश ओझा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल बालों से वह प्रताणित थी। बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते उक्त महिला ने अपने ही ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया।
मतिका के जीजा हरीबल्लभ का आरोप है कि सोनम ने मरने से पहले बताया था कि उसे ससुरालजनों ने जहर दे दिया था। हांलाकि प्रायवेट अस्पताल में मौेत होने के चलते उक्त महिला की लाश का आज पीएम नहीं हो सका।