शिवपुरी। कोरोना काल में जनसेवा की बात की जाऐगी तो शिवपुरी विधानसभा की विधायक ओर पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का कार्य मिशाल के तौर पर पेश किया जाऐगा। इस भयकर संकट में जहां लगभग हर प्रतिनिधि ने अपने आप को घर में लॉकडाउन कर लिया था,वही शिवुपरी विधायक ने व्यक्तिगत तौर पर 10 हजार परिवारो को राशन की किटे वितरित की।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों अपने परिवार की तरह समझती हैं इसलिए एक संकल्प लिया कि हर घर चूल्हा जले,कोई व्यक्ति भूखा न सोये,किसी का हाथ छूए नहीं और साथ छोड़े नहीं के संकल्प को लेकर उन्होंने बराबर प्रशासन,भाजपा कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहकर पूर्ण किया।
कोरोना संकट के दौरान उनके निर्देशन में निरंतर राजमाता विजयाराजे सिंन्धिया ट्रस्ट के द्वारा शिवपुरी में निर्धन गरीब जनता के लिए की गई जनसेवा अतुलनीय है। विधायक यशोधराराजे सिंन्धिया द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया गया लगभग 10,000 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण प्रदेश में मिसाल कायम की है। इस तरह का प्रयास प्रदेश भर में किसी भी विधानसभा में ऐसा सेवा कार्र्य नहीं हुआ हैं।
शिवपुरी विधायक राजे ग्वालियर संभाग में ऐसी सर्वमान्य जनप्रतिनिधि हैं जो आमजन से सीधा जुड़ाव रखती हैं और इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व समय में शिवपुरी जिले की तीनों सीटों पर अपने नजदीकी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी दम पर विधायक बनबाने में भी सफल रही थी।
जिनमें चाहे पोहरी विधानसभा से उनके नजदीकी कहे जाने पूर्व विधायक प्रहलाद भारती हो या करैरा विधानसभा से पूर्व विधायक रमेश खटीक या कोलारस विधानसभा से पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन हों, अपने अथक प्रयासों से जनता के बीच पहुंचकर विजयी बनाने में सफल रही थी।
अब यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि हाल ही में होने वाले उप चुनाव में ग्वालियर चम्बल संभाग की सर्वाधिक सीटों पर चुनाव होना हैं। जिनमें चाहे पोहरी विधानसभा हो या करैरा दोनों ही विधानसभा में अव वह अच्छा प्रभाव रखती हैं। यहां बताना होगा कि करैरा, पोहरी, कोलारस में सबसे ज्यादा प्रभावशाली और जनता से सीधा जुड़ाव यशोधरा राजे सिंधिया का है।
यहां बताना होगा कि कोलारस उपचुनाव में भी अगर उन्हें पार्टी जल्दी लाती तो नतीजा कुछ और ही होता। कै. अम्मा महाराज राजमाता विजया राजे सिंधिया की भाजपा पार्टी में असली विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा ही किया जा रहा हैं।
गुना अशोकनगर तक उनके प्रभाव को नकारा नही जा सकता। भाजपा को ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों पर उनके मजबूत आधार का सही उपयोग करना चाहिए। शिवपुरी गुना से कांग्रेस की सरकार में कोई भी मंत्री नहीं था और इस क्षेत्र की अनदेखी हुई हैं। इसी का परिणाम रहा कि यहां पांच विधानसभाओं में कार्यो लेतलतीफी इसी का परिणाम हैं। लेकिन अब पुन: समय आ गया हैं कि इस क्षेत्र की जनता को उनके क्षेत्र के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व करने का अवसर जरूर मिलना चाहिए।