एक्सरे @ ललित मुदगल / शिवपुरी। इस समय किसानो की उपज तुलाई का काम चल रहा हैं,खरीद केन्द्र और साईलो केन्द्रो पर किसानो की वहानो की किलोमीटर लंबी लाईने लग रही हैं। यह कई किलोमीटर लंबी लाइने एक षणयंत्र के कारण लगवाई जा रही हैं। इसमें एक ना दिखाई देने वाली चोरी छुपी हैं। यह चोरी की जा रही हैं पडौरा पास स्थित बेहंटा साईलो केन्द्र पर। आईऐ इस वाहनो के लगी लंबी कतार के पीछे छुपे इस चोरी का खुलासा करते हैं।
जैसा कि विदित हैं कि इस कोरोना काल में किसानो की खरीद के लिए एक व्यवस्था बनाई गई थी कि किसानो के लिए खरीद पर पहंचने के लिए एसएमएस छोडे जाऐंगें जो निश्चित होगें। जिससे केन्द्र पर व्यवस्था बनी रहे।लेकिन सवाल बनता हैं कि फिर लंबी लाईन कैसे लग रही हैं,या लगवाई जा रही हैं। सवाल बडा इसे हल करने से पहले इस मामले के अन्य विषयो पर चर्चा करते हैं।
किसानो की खरीद उपज में एक नियम हैं कि किसानो के माल की गुणवत्ता का काम इस साईलो केन्द्र का सर्वेयर करता हैं,अगर सर्वेयर माल पास कर देता हैं तो उसकी उपज तौली जाती हैं।अगर सुपरवाईजर को मिट्टी या अन्य कुछ इस ट्रॉली में मिलता है तो उस स्थिति में इसे वापिस छानकर या बीनकर तुलबाने की बात कही जाती हैं।
लेकिन इस साईलो केन्द्र पर ऐसा नही किया जा रहा हैं। साईलो के सुरपवाईजर के द्धारा पास ट्रोलियो को कांटे पर रोका जा जाता हैं। उसमे मिट्टी का बहना कर परेशान किया जा रहा हैं। प्रत्येक वाहन की तुलाई के समय मिट्टी का बहना बनाकर 50 से 100 किलो माल अधिक लिया जा रहा हैं।
बताया जा रहा हैं,वर्तमान समय में इस साईलो पर 200 वाहनो के माल की तुलाई हो रही हैं। अगर इस आंकडे के हिसाब से बात करे तो प्रतिदिन लगभग 1.50 लाख रूपए की किसानो के माल की चोरी जा रही हैं।
अन्य खमियां भी हैं इन्है भी नजरअंदाज नही किया जा सकता हैं
बेंहटा साईलो केन्द्र पर किसानो के लिए कोई व्यवस्था नही हैं,ना पीने की व्यवस्था ना ही छांव हैं,साईलो केन्द्र पर सोशल का ध्यान नही रखा जा रहा हैं। लंबी लाईने लगने के कारण किसानो का नंबर 3 दिन तक नही आ रहा हैं,कुल मिलाकर पूरी व्यवस्था ध्वस्त हैं।
लंबी लाईनो से प्रताडित कर रही हैं किसानो को
इस पूरे मामले में एक बात सामने निकल आ रही हैं। साईलो केन्द्र किसानो के वाहानों की लंबी लाईन सिर्फ इस कारण लगवाई जा रही हैं कि वहां किसान के मन में एक बात ही आए कैसे भी माल तुल जाए और घर जाया जाए। क्यो कि 3 दिन नंबर आ रहे हैं।
साईलो का प्रशासन जानबूझ कर अधिक मैसेज जारी करवा रहा हैं। जिससे वहां किसानो की संख्या अधिक हो जाए और वहां माल तुलवाने के लिए अधिक प्रतिक्षा करे और उसका नंबर आए जब तक वह मानसिक रूप से टूट जाए और मिट्टी के वहाने उसके माल से 50 किलो या अधिक माल अधिक ले लिया जाए। यह घोटाला किसानो को मानसिक रूप से परेशान करके किया जा रहा हैं। यह चोरी किसानो को मानसिक रूप से परेशान करके की जा रही हैं।