अनुशासन के साथ घरों में रहकर कोरोनारूपी रावण का करना है वध: यशोधरा | Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी।प्रभु राम आज रामायण में रावण वध की ओर अग्रसर है, जिस तरह भगवान राम ने युद्ध कर राक्षसराज का अंत किया था ठीक उसी तरह से हमे अपने घरों में अनुशासन से रहेंगे तो कोरोनारूपी रावण से युद्ध लड़ना है,जिसमें कोरोना का वध भी निश्चित है।

कोरोना के कारण आए संकट की घड़ी में घिरे जरूरतमंद लोगों की भूख से भी हमे लड़ाई लड़ते हुए हर घर मे चूल्हा जलाने की व्यवस्था भी करना है। यह बात आज क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कही है। विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने संकल्प लिया है कि वह हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुँचेंगी।

यशोधरा राजे सिंधिया द्बारा लिए गए संकल्प के परिणाम स्वरूप पिछले 22 दिनों से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट व भाजपा के सदस्यों द्बारा लगातार क्रम में जरूरतमंदों को मास्क एवं राशन किट का वितरण किया जा रहा है। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में जो किट वितरण की जा रही है उसमें 5 किलो आटा,1-1 किलो दाल,चावल,तेल,आलू,नमक,शक्कर एवं सभी प्रकार के मसाले भी दिए जा रहे है।

इसी क्रम को जारी रखते हुए आज ट्रस्ट व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी की मलिन मनियर बस्ती में जरूरतमंदों को तीन सैकड़ा राशन किटों,मास्क का वितरित किया गया है। साथ ही जिन जरूरतमंद व्यक्तियों की सूचना राजमाता सिंधिया ट्रस्ट को मिल रही है उन्हें भी घर घर जाकर भाजपा और ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन किट प्रदान की गई।

आज जिन क्षेत्रों में घर घर जाकर वितरण किया गया है उनमें पुरानी शिवपुरी के कटरा मोहल्ला,बड़ा बाजार सहित फिजिकल क्षेत्र के कई स्थान शामिल हैं। यहाँ बतादे की बीतेरोज राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से राशन किटों का वितरण कराया था, इसके अलाबा भी शहर व शहर के बाहर भी जरूरतमंद क्षेत्रों में भी राशन वितरण किया जाकर निर्धन लोगों तक मदद पहुँचाई जा रही है।

विधायक के निर्देशन में कार्यकर्ता भी पहुँचा रहे मदद
कोरोना महामारी के कारण आए संकट के बाद जहाँ विधायक यशोधरा राजे सिंधिया संकल्पित हैं वही उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता भी जरूरतमंदों को भोजन मास्क वितरण कर रहे हैं। मजदूरों के पलायन के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में गुना, ग्वालियर वायपास क्षेत्र ने भोजन मास्क पानी वितरण किया गया था।
G-W2F7VGPV5M