मोदी कम्युनिटी किचन गरीबों के लिए बनी सहारा / karera news

Bhopal Samachar

करैरा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर लॉक डाउन से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाजपा मंडल करेरा के कार्यकर्ता, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के नेतृत्व में मोदी कम्युनिटी किचन गरीबों के लिए सहारा बनकर सामने आई हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया भोजन प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में उन गरीबों तक पहुंचाया हैं जिनको खाने के लिए किसी कारण बस भोजन नहीं मिल पा रहा। मोदी कम्युनिटी किचिन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर रावत स्वयं प्रात: से ही भोजन बनाने से लेकर अपने हाथों पैकेट तैयार कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से गरीबों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
 
करैरा के समाजसेवी साथी जिन्होंने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है। लेकिन मानव सेवा के प्रति संकल्पित होकर सभी साथियों ने कार्य का विभाजन कर किचन को प्रारंभ किया।