शिवपुरी। कोरोना से जंग में शिवपुरी को लगातार राहते जिला कलेक्टर प्रदान कर रही हैं। आवश्यक वस्तुओ की दुकाने आज से पूर्व सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलती थी,लेकिन आज से यह सभी दुकानो का समय बढाकर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया हैं।
इसी प्रकार मेडिकल सेवा के लिए पूरे शहर की दुकाने 11 बजे तक खुलती थी और 11 से 5 बजे तक 4 दुकानो को परमिशन दी गई थी। अब शहर को मेडिकल के लिए ओर राहत देते हुए कलेकटर अनुग्रह पी ने एक और ओदश देर शाम को दिए हैं।
अब शहर के नागरिको का मेडिकल के क्षेत्र में राहत देत हुए शाम 5 बजे के बाद शहर में 8 मेडिकल की दुकाने खोलने के आदेश दिए है। यह है मेडिकल की दुकाने और उनका पता
मोहन मेडिकल स्टोर,कोर्ट रोड शिवपुरी
सौम्या मेडिकल स्टोर अस्पताल चौराहा
प्रदीप मेडिकल स्टोर अस्पताल रोड
गोयल मेडिकल स्टोर गांधी चौक
सविता मेडिकल स्टोर फिजीकल रोड
नरेश मेडिकल स्टोर कमलागंज
एकता मेडिकल स्टोर पुरानी शिवपुरी
अग्रवाल मेडिकल स्टोर राजेश्वरी रोड

