भावखेडी हत्याकाण्ड: बहन ओर बेटे की हत्या का बदला लेने किया फायर, 5 पर FIR

Bhopal Samachar

शिवुपरी। बीते साल भावखेडी गांव में हुए हत्याकाण्ड की याद फिर ताजा हो गई। इस हत्या काण्ड में 2 बच्चो को एक हत्यारे ने हत्या कर दी। इसी हत्याकाण्ड को बदला लेने बच्चो के परिजन एक जुट होकर हत्यारे के परिजवार पर कटटे से फायर झोक दिया। इस मामले में सिरसौद थाने में 5 लोगो पर मामला दर्ज कर लियार है।।
 
जानकारी के मुताबिक विनोद (20) पुत्र रामेश्वर यादव निवासी भावखेड़ी के दादा श्रीलाल का निधन हो गया। बुधवार की सुबह 9 बजे श्मशान घाट पर उठावनी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी आरोपी मनोज बाल्मीक, धर्मेंद्र बाल्मीक, सोनू बाल्मीक और पिता कल्ला राम बाल्मीक, भतीजा राहुल बाल्मीक लाठी, फर्शा व कट्‌टा लेकर आ गए। मनोज बाल्मीक ने विनोद यादव पर फायर कर दिया।

लेकिन नीचे झुक जाने से मनोज बच गया। इसके बाद आरोपी घबराकर भाग निकले। सिरसौद थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें चार गिरफ्तार हो गए हैं और कट्‌टा व अन्य हथियार बरामद कर लिए हैं। सिर्फ सोनू बाल्मीक फरार है।
G-W2F7VGPV5M